चारों धामों में मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी और रील्स बनाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री ने नियमों का उल्लंघन किया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: BJP leader Shared the photo of Kedarnath Temple
रुद्रप्रयाग: भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री रवि पाल ने सोशल मीडिया पर केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की कुछ फोटो शेयर की है जिसके बाद कांग्रेस ने इसपर पलटवार करते हुए कहा है कि नियम और कायदे कानून सबके लिए एक जैसे होने चाहिए।
BJP leader Shared the photo of Kedarnath Temple
प्रदेश सरकार ने व्लॉगर भक्तों से फ़ैल रही अव्यवस्थों के चलते चारों धामों के मंदिर परिसरों के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी व रील्स बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद भी सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बद्रीनाथ में तो बीते दिन कई यात्रियों के मोबाइल जब्त भी किए गए लेकिन उनके चालान काटकर और उन्हें सख्त हिदायत के बाद उनके मोबाइल लौटा दिए गए। लेकिन आज भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री रवि पाल ने केदारनाथ मंदिर दर्शन कर सोशल मीडिया पर गर्भगृह की कुछ फोटो शेयर की है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाज़ार गरम हो गया है और कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है।
आखिर मंदिर के अंदर कैमरा कैसे पहुंचा ?
सरकार के आदेश के बाद से मंदिर परिसर के आस-पास सभी पुलिसकर्मी प्रतिदिन ऐसे लोगों पर कार्रवाही कर रही है जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। मुख्य सचिव भी इस संबंध आदेश जारी कर चुकी हैं लेकिन अब बीजेपी के नेता ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं तो भला आम जनता पर इसका क्या असर होगा? भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री रवि पाल द्वारा सोशल मीडिया पर केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर गर्भगृह की कुछ फोटो शेयर करने पर यह बवाल हो गया। आखिर जब मोबाइल अंदर ले जाना ही मना है तो वो कैसे इसे अंदर ले गए ?
कांग्रेस ने किया पलटवार
पूर्व में भी गर्भगृह की फोटो सार्वजनिक तौर पर कई बार आ चुकी है। लेकिन इस बार भाजपा नेता की फोटो बाहर आने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि नियम और कायदे कानून सबके लिए एक जैसे होने चाहिए। जिस प्रकार आम जनता पर नियमों का उल्लंघन करने पर लगातार चालान और अन्य कार्रवाई की जा रही है, ठीक वैसे ही जिन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया है उनपर भी सरकार कार्रवाही करे। अन्यथा देशभर से आए तीर्थयात्री यहाँ से गलत सन्देश लेकर जायेंगे।
महामंत्री रवि पाल का आया बयान
भाजपा नेता रवि पाल ने इसपर बताया कि हम पांच लोग 20 तारीख को केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे और उन्हें भी नहीं पता यह फोटो किसने खींची है। उन्हें आज ही व्हाट्सप्प पर ये फोटो मिली है इसलिए उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। लेकिन जब मामला सुर्खियां बटोरने लगा तो उन्होंने गर्भगृह की फोटो हटा ली बाकी अन्य फोटो को पोस्ट किया हुआ था।