प्रदेश की बालिकाओं को खेल में आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने अहम फैसला लिया है। उत्तराखंड में प्रदेश का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज बनने जा रहा है। जिसके अंतर्गत अब बालिकाओं को हर खेल में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Image: Uttarakhand First Girls Sports College To Be Build in Lohaghat
चम्पावत: खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लोहाघाट में प्रदेश का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज बनने जा रहा है। इसका निर्माण देहरादून में स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की तर्ज पर ही किया जाएगा। साथ ही यह आवासीय भी होगा जहाँ पर बालिकाओं को पढ़ने-लिखने के साथ-साथ रहने की व्यवस्था भी होगी।
Uttarakhand First Girls Sports College To Be Build in Lohaghat
उत्तराखंड की बालिकाएं खेल में राज्य व देश का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर तक रोशन कर रही हैं। प्रदेश सरकार लगातार उनकी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में कार्यरत है। इसी क्रम में चम्पावत जिले के लोहाघाट स्थित छमनिया चौड़ में उत्तराखंड का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कालेज बन रहा है। यहाँ पर 300 बालिकाओं के लिए आवास की सुविधा होगी, जिसके लिए 100-100 बेड के तीन छात्रावास अंतरराष्ट्रीय मानकों का हाकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बनेगा।
डीपीआर हो चुका है तैयार
यह बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज प्रदेश की लड़कियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहाँ पर छात्राओं के लिए आवास, भोजन, खेल किट्स, पाठ्य-पुस्तकें, कॉलेज यूनीफार्म, पुस्तकालय, लेखन-सामग्री तथा चिकित्सा सहायता आदि निशुल्क उपलब्ध होगा। इसके लिए राजस्व विभाग ने 500 नाली भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित कर दी है। जिसके बाद पेयजल निर्माण इकाई ने स्पोर्ट्स कालेज का डीपीआर तैयार कर लिया है। जिसमें सर्दी व गर्मी दोनों मौसम में तैराकी के लिए आल वेदर स्वीमिंग पूल, निशानेबाजी के लिए शूटिंग रेंज, एडमिन ब्लाक, इंडोर खेल के लिए मल्टीपर्पज हाल व वालीबाल और बास्केटबाल के दो-दो कोर्ट भी बनाए जाएंगे।
कक्षा 6 से मिलेगा प्रवेश
बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज में पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही कक्षा छह में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए बालिकाओं का चयन ट्रायल लिया जाएगा। जिसके अंतर्गत अपने पसंद के खेल में अपना हुनर दिखाकर अव्वल आना पड़ेगा। जिसके बाद खेल विभाग एक मेरिट लिस्ट जारी करके छात्राओं का चयन करेगा। सभी चयनित बालिकाओं को न्यूनतम दामों पर विभिन्न तरह के खेलों में प्रशिक्षण देने के साथ ही कालेज में पढ़ाई कराई जाएगी। जिसमें कॉलेज से मिलने वाली सभी सुविधाएं शामिल हैं।