Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: एमडीडीए जून के पहले सप्ताह से ही आईएसबीटी में पार्किंग फीस बढ़ाने जा रहा है। जिसको परिवहन निगम यात्रा शुल्क में बढ़ोतरी करके यात्रियों से वसूल करेगा। अभी तक यह शुल्क 145 रुपये प्रति बस था जो जून से 240 रुपये हो जाएगा।
प्रदेश के अधिकतर लोग रोडवेज में सफर करते हैं लेकिन जून से उन्हें बहुत बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि यात्रा शुल्क में बढ़ोतरी होने वाली है। रोडवेज की बसों में किराया बढ़ने की तैयारी तकरीबन पूरी हो चुकी है। देहरादून में आईएसबीटी का स्वामित्व एमडीडीए (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) के पास है और MDDA जून से प्रवेश शुल्क बढ़ाने वाला है। मतलब अब रोडवेज यह वृद्धि यात्रियों के किराया बढ़ोतरी से वसूल करेगा। बसों में प्रति व्यक्ति किराया पांच से दस रुपए तक बढ़ जाएगा।
एमडीडीए अभी तक प्रत्येक बस से 145 रुपये पार्किंग शुल्क लेता था जो अब बढ़ाकर 240 रुपये हो जाएगा। प्रतिदिन देहरादून आईएसबीटी से 250 से अधिक बसें चलती है। इसमें सबसे ज्यादा बसें दिल्ली रुट पर चलती है। एमडीडीए पूर्व में ही यूपी, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब की बसों के लिए प्रवेश शुल्क बढ़ा चुका है। आईएसबीटी में कई समय से बसों के लिए प्रवेश शुल्क स्थगित किया गया था। छह जून से प्रवेश शुल्क बढ़ेगा जिसके बाद किराए में भी बढ़ोतरी होगी।