लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कल यानी 4 जून को देशभर में आने वाले हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी मतगणना की पूरी तैयारी कर ली है। सुबह आठ बज से मतगणना शुरू हो जाएगी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Lok Sabha Election Results 2024
देहरादून: प्रदेश की पांचों सीटों पर लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को संपन्न हुआ था। देश भर में साथ चरणों में चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब सभी लोकसभा के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4 जून को मतगणना के बाद होगा। चुनाव परिणाम आने के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि अगली सरकार कौन बनाएगा और किसके हाथ में प्रदेश की बागडोर होगी।
Uttarakhand Lok Sabha Election Results 2024
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हुआ। इसके बाद छह और चरणों में मतदान हुआ और 1 जून को सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग प्रक्रिया संपन्न हुई। अब कल मंगलवार 4 जून को 543 लोकसभा सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती होगी। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के पड़े वोटों की गिनती के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। निर्वाचन आयोग ने जहां शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए उत्तराखंड की सराहना की, वहीं मतगणना को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए हैं। उत्तराखंड में एक लाख पोस्टल बैलेट से मतदान हुआ है और ईवीएम से 58 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाले हैं।
चार सीटों पर 2 बजे तक आ जाएगा रिजल्ट
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों अल्मोड़ा, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार के परिणाम काउंटिंग शुरू होने के 5 से 6 घंटे के अंदर करीब दोपहर 1 से 2 बजे तक आ जायेंगे। जबकि पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट की मतगणना में देरी होगी क्यूंकि पौड़ी लोकसभा सीट पर पोस्टल बैलेट अधिक हैं। इस कारण इस लोकसभा सीट पर थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। इस सीट पर मतगणना शाम 4 से 5 बजे तक पूरी होने की उम्मीद है।
क्या कहते हैं एग्जिट पोल ?
उत्तराखंड में बीजेपी एक बार फिर सभी पांच सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है। बीजेपी ने 2014 और 2019 के पिछले दोनों चुनावों में राज्य से कांग्रेस को पूरी तरह से बाहर कर दिया था। एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार भी कांग्रेस पार्टी यहां अपना खाता खोलने में नाकाम रह सकती है। एग्जिट पोल ने बीजेपी प्रत्याशियों का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मंगलवार को होने वाली मतगणना में चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कांग्रेस के पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे दिल छोटा न करें और उम्मीद बनाए रखें तथा 4 जून को होने वाली मतगणना पर नजर रखें।