केदारनाथ धाम: यहां हर जगह उसे महसूस कर रही हूं.. कहकर रो पड़ी सुशांत सिंह राजपूत की बहन

दिवंगत सुशांत की बहन श्वेता सिंह बाबा केदारनाथ के दरबार में पहुंची और भाई को याद करके उसी अंदाज में फोटोज लेकर भाई की मैमोरी को रिक्रिएट किया और कहा मुझे लगा की वो यहीं है और मुझे गले लगा लेगा।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Sushant Singh Rajput: Sushant Singh Rajput Sister Sweta Singh Visits Kedarnath Dham
Image: Sushant Singh Rajput Sister Sweta Singh Visits Kedarnath Dham

रुद्रप्रयाग: वर्ष 2020 में सुशांत बांद्रा के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत की बहन श्वेता सिंह आज भी उनकी मौत के केस की जांच की मांग कर रही हैं और पूरा परिवार इंसाफ के इंतजार में है। कुछ दिन पहले वह केदारनाथ पहुंची ताकि वह उन्हें महसूस कर सके और भोलेनाथ से इन्साफ की गुहार लगाई।

Sweta Singh Visits Kedarnath Dham, Misses Brother Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह अभिनेता के निधन के लगभग चार साल बाद भी उनकी यादों को संजोए हुए हैं। छोटे भाई से जुड़ने की भावना में श्वेता केदारनाथ बाबा के दरबार गईं और उन्होंने उसी अंदाज में पोज दिए, जैसे उनके भाई ने कभी दिए थे। सुशांत अपनी फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान बाबा के दर्शन के लिए दरबार पहुंचे थे और तभी से इस जगह के प्रति उनका एक खास जुड़ाव हो गया था। बीते शनिवार को वे हेलिकॉप्टर से धाम पहुंची और स्वेता सिंह कीर्ति यहाँ पहुंचकर रो पड़ी। उन्होंने मंदिर परिसर के पीछे दिव्य शिला के नीचे ध्यान भी लगाया और धाम में उस साधु के साथ भी फोटो खिंचवाई, जिसके साथ सुशांत राजपूत ने वर्ष 2016 में 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग के दौरान धाम में फोटो खींचा था।

धाम पहुंचकर किया भाई को याद

स्वेता सिंह ने अपनी केदारनाथ यात्रा के बारे में अपने सोशल मीडिया पर फोटो के साथ जानकारी साझा करते हुए लिखा कि चार वर्ष पहले 14 जून 2020 को मैंने अपने प्रिय भाई सुशांत को खो दिया था। आज जब केदारनाथ पहुंची तो मुझे यहां हर जगह महसूस हो रहा है कि वो सुशांत के साथ हैं। स्वेता खूब रोई और अपने भाई को याद किया। उन्होंने आगे लिखा - ‘मैं प्रार्थना करने, याद करने और भाई के करीब महसूस करने के लिए केदारनाथ आई थी। जैसे ही मैं केदारनाथ में उतरी, आंसू बहने लगे। मैं कुछ देर तक चलती रही लेकिन अंत में मुझे बैठना पड़ा और अपने चारों ओर उसकी मौजूदगी महसूस करते हुए दिल खोलकर रोना पड़ा। मुझे उसे गले लगाने का मन हुआ। मैंने वहीं बैठकर ध्यान किया जहां उसने किया था और उन पलों में, मुझे लगा कि वह अभी भी मेरे साथ हैं, मेरे भीतर हैं, मेरे जरिए जीवित हैं। ऐसा लगा मानो वह कभी गया ही न हो।

  • आम श्रद्धालु की तरह पहुंची धाम

    Sushant Singh Sister Visited Kedarnath
    Pic: 1/ 1
    Image: Sushant Singh Sister Visited Kedarnath

    स्वेता सिंह कीर्ति के केदारनाथ भ्रमण के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। उनके केदारनाथ जाने की खबर तभी पता चली, जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर तश्वीरें साझा की। यहाँ बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह और धाम में मौजूद तीर्थपुरोहित पंडित आनंद शुक्ला ने बताया कि स्वेता सिंह कीर्ति के धाम पहुंचने के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। वे आम श्रद्धालु की भाँति धाम पहुंचीं और दर्शन करके कुछ देर ठहरने के बाद वापस लौट गईं।