आजकल सोशल मीडिया पर छोटी सी गलती आपके लाखों के नुकसान का कारण बन सकती है या फिर किसी ट्रैप में फंसाकर आपको ब्लैकमेल किया जा सकता है।
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Accused arrested for sextortion through video call
पौड़ी गढ़वाल: अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉलिंग की और वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने लगा। पीड़ित व्यक्ति द्वारा मामले के सूचना पुलिस को देने के बाद आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है और इसने 4.20 लाख की ठगी भी की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है तथा उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
Accused of Sextortion through video calling on WhatsApp Arrested
आमजन की ज़िन्दगी में सोशल मीडिया आने से सहूलियत के साथ-साथ परेशानियां भी बहुत बढ़ चुकी है यदि आप सावधान और सतर्क रहकर इसका उपयोग नहीं करते तो आप किसी बड़े ट्रैप में भी फंस सकते हो। मामला पुलिस लाइन पौड़ी का है जिसका खुलासा करते हुए एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि उन्हें 3 मई को पौड़ी निवासी देव पुंडीर ने शिकायत प्रार्थना पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल की और उस कॉल का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी उसे सेक्सटॉर्शन (यौन शोषण से जुड़ा भ्रष्टाचार) के नाम पर धमकाकर पुलिस में शिकायत करने की भी धमकी दे रहा था। इसके बदले में आरोपी ने 4 लाख 20 हजार रूपए उसके खाते में ट्रांसफर करने को कहा।
आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है जिसमें पुलिस ने आरोपी विशाल वाल्मीकि को जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस घटनाक्रम में शामिल अन्य आरोपी राजस्थान निवासी माया देवी की तलाश में जुटी है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।