Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: सभी जिलों में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। देखना होगा क्या भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक बनाएगी, या विपक्ष बाजी पलटकर चौंकाएगा?
उत्तराखंड लोकसभा के नतीजों का पहला रुझान आ गया है यहाँ नैनीताल लोकसभा सीट से अजय भट्ट, अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा, हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत और पौड़ी सीट से अनिल बलूनी आगे चल रहे हैं। वहीं टिहरी सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह आगे चल रही है। नैनीताल, हरिद्वार, अल्मोड़ा समेत सभी पांच संसदीय सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
हालांकि चुनाव में 55 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच माना जा रहा है। साल 2014 और 2019 में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोनों बार बीजेपी का कब्जा रहा था अब देखना होगा इस बार कौन बाजी मारता है ?