Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: उत्तराखंड में बीजेपी पांचों सीटों पर प्रचंड जीत की ओर

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 55 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय मतगणना के बाद आज शाम तक हो जाएगा। बीजेपी अब तक पांचों सीटों पर सबसे आगे है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Lok Sabha Election Result 2024 : Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024
Image: Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024

देहरादून: सभी जिलों में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड में बीजेपी पांचों सीटों पर प्रचंड जीत की ओर है।

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024

संसदीय चुनाव में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा आगे है, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। टिहरी लोकसभा सीट पर भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह लगभग 58 हजार मतों से आगे हैं। पौड़ी-गढ़वाल सीट पर भाजपा के अनिल बलूनी करीब 49 हजार मतों से, हरिद्वार सीट पर भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत 28 हजार मतों से, अल्मोड़ा से भाजपा के अजय टम्टा लगभग 93 हजार मतों से और ऊधमसिंहनगर-नैनीताल सीट से भाजपा के अजय भट्ट करीब एक लाख 69 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।