Uttarakhand Election 2024: जीत की ओर बढ़ रहे BJP प्रत्याशी, इतने वोटों से चल रहे आगे

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों की बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा का यह शानदार प्रदर्शन सभी सीटों पर बाजी मार रहा है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Lok Sabha Election Result 2024: Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024
Image: Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024

देहरादून: प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों में से दो सीटों पर भाजपा जीत के करीब पहुँचती नज़र आ रही है। पांच लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग जारी है।

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर चल रही काउंटिंग के 1 बजे तक सभी बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट पौने 3 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं और अजय भट्ट ने लीड 275,149 हो चुकी है यहाँ पर अजय भट्ट ने लगभग चुनाव जीत लिया है।
अल्मोड़ा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 175391 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं टिहरी से भाजपा माला राज्यलक्ष्मी शाह 135632 वोट से आगे चल रहीं हैं। पौड़ी से भाजपा के अनिल बलूनी 96671 वोट से आगे चल रहे हैं तो हरिद्वार से भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत 67047 वोट से आगे हैं।