पौड़ी गढ़वाल: अनिल बलूनी की बम्पर वोटों से जीत, गणेश गोदियाल को किया परास्त

प्रदेश की सबसे हॉट सीट पौड़ी लोकसभा सीट पर भी बीजेपी का कमल खिल चुका है। यहाँ पर अनिल बलूनी ने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को भारी मतों से हराया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Anil Baluni wins from Pauri Garhwal: Anil Baluni wins from Pauri Garhwal Lok Sabha seat
Image: Anil Baluni wins from Pauri Garhwal Lok Sabha seat

पौड़ी गढ़वाल: अनिल बलूनी ने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को लगभग एक लाख से अधिक वोटों से हरा दिया है। गढ़वाल लोकसभा सीट पर अनिल बलूनी के लिए जीत दर्ज करना थोड़ा मुश्किल दिख रहा था क्योंकि कांग्रेस कैंडिडेट गणेश गोदियाल के रैलियों की भीड़ ने बीजेपी में डर का माहौल पैदा कर दिया था।

Anil Baluni wins from Pauri Garhwal Lok Sabha seat

लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में उत्तराखंड में भाजपा ने पांचों सीटों पर जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया था। अब इस बार भी लगभग तय हो चुका है कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से हैट्रिक मारकर उत्तराखंड में कमल खिलाने जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड की सबसे हॉट पौड़ी लोकसभा सीट पर भी बीजेपी का कमल खिल गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पौड़ी लोकसभा सीट पर फिर से बीजेपी ने विजय प्राप्त कर ली है। इस चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार अनिल बलूनी ने कांग्रेस के उम्मीदवार गणेश गोदियाल को करीब एक लाख से अधिक वोटों से परास्त किया है।
गढ़वाल लोकसभा सीट पर भी बलूनी के लिए मुश्किलें थीं, लेकिन उन्होंने जीत दर्ज करके सबको चौंका दिया। गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया और रैलियों के माध्यम से बीजेपी के खिलाफ प्रचार किया था, लेकिन अंततः अनिल बलूनी की जीत हुई। अनिल बलूनी उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद रहे चुके हैं और वे बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भी हैं।