Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: भतरौजखान के निकटवर्ती अदबौड़ा गांव में एक अचंभित करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पांच दिन के अंदर गाँव के 57 लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है।
जनपद अल्मोड़ा के रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गांव अदबौड़ा में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ पर अचानक चार-पांच दिन के अंतर्गत गांव के 57 लोग डायरिया की चपेट में आ गए और उन्हें लगातार उल्टी-दस्त होने लगा। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलते ही सभी स्वास्थ्यकर्मी हरकत में आए और चिकित्सकों की टीम ने गाँव में ही कैंप लगाकर उपचार करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों में उल्टी-दस्त फैलने की सूचना रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती ने स्वास्थ्य विभाग को दी। इस पर चिकित्सा कर्मियों की एक टीम ने गांव पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसके बाद सीएमओ के आदेश पर सोमवार को टीम ने यहां कैंप लगाकर ग्रामीणों का उपचार किया।
आशा कार्यकर्ती राधा रावत ने बताया कि ग्रामीणों में उल्टी-दस्त फैलने की सूचना मिली थी, प्रभावित ग्रामीणों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। कुछ ग्रामीणों ने समीपवर्ती अस्पताल में उपचार भी करवाया है। ग्रामीणों का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों से कुछ लोग गांव आए थे, जो वापस लौटने के बाद भी उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत बने टैंक की सफाई न होने से दूषित पेयजल की वजह से लोग बीमार हुए हैं। डाक्टरों की टीम आज भी कैंप लगाकर ग्रमीणों का उपचार कर रही है।