गर्मी ने एक बार फिर से जून में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है, जून के महीने में बीते 10 वर्षों में अब तक का सबसे अधिकतम तापमान रहा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 12 June 2024
रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में हो रही वृद्धि के कारण मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलेंगी और मानसून से पहले राहत की उम्मीद कम है। वहीं पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जना और बिजली चमकने की संभावना है। पांच पर्वतीय जिलों में बारिश की आशंका जताई जा रही है।
Uttarakhand Weather Forecast 12 June 2024
पिछले लगभग एक सप्ताह से उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। तेज धूप के कारण झुलसाने वाली गर्मी और लू की थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। देहरादून सहित अधिकतर मैदानी इलाकों में आसमान से आग बरस रही है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दून में पिछले चार दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है और लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा ऋषिकेश, कोटद्वार, रुड़की, पंतनगर, रुद्रपुर आदि स्थानों पर भी तापमान उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
आज के मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में गर्म झोंकदार हवाएं चलेंगी। वहीं पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमक सकती है। बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
तापमान की स्थिति
मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।