देहरादून गोलीकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो को पैर में गोली मारकर पकड़ा

नेहरूग्राम इलाके में रविवार की रात को हुए गोलीकांड मामले में फरार दो आरोपियों को देर रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Dehradun Crime News: All the accused in the Dehradun shootout arrested
Image: All the accused in the Dehradun shootout arrested

देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरूग्राम गोलीकांड में सात आरोपी शामिल थे। रविवार की रात को हुए इस गोलीकांड में रवि बडोला और उसके दो दोस्तों को गोली लगी थी जिनमें से एक की मौत हो गई थी। इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

All the accused in the Dehradun shootout arrested

इस वारदात के बाद ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया था। देहरादून पुलिस ने सोमवार 18 जून को भी दो फरार आरोपियों को गिरफ्तारी किया था। जिनमें से चौथे और मुख्य आरोपी को भी मुठभेड़ के बाद राजस्थान से गिरफ्तार किया है। वहीं पांचवें आरोपी को देहरादून से ही गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद बाकी दो आरोपियों को भी हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।

दून और हरिद्वार पुलिस ने साथ में चलाया सर्च ऑपरेशन

रविवार रात को हुए इस वारदात में शामिल आखिरी दो आरोपी योगेश और मनीष फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चलाए जा रहे थे। देहरादून पुलिस को आरोपियों के हरिद्वार में होने की सूचना मिली, सूचना मिलने पर दून पुलिस ने हरिद्वार पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया,उन्होंने हरिद्वार के सभी क्षेत्रों में सर्च अभियान तेज किया। उसके बाद पुलिस को बहादराबाद क्षेत्र के अंर्तगत आरोपियों के होने की सूचना मिली। जैसे ही आरोपी पुलिस के हाथ तो पुलिस ने अपराधियों से सरेंडर करने को कहा।

दोनों आरोपियों के पैरों में लगी गोली

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सरेंडर करने की जगह फायरिंग कर दी। फायरिंग करते हुए दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इसके जवाब में पुलिस ने भी उन पर फायर किए। पुलिस की फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने मौके पर मनीष और योगेश नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, फ़िलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही गोलीकांड में शामिल सातों अपराधियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है ।