देहरादून से दिल्ली 2.5 घंटे में, एशिया के सबसे लंबे वाइल्डलाइफ एलिवेटेड हाईवे पर रोमांच का सफर

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे वाइल्डलाइफ कॉरिडोर कुल 571 पिलर पर बन रहा है। इसमें देहरादून से दिल्ली का सफर ढाई घंटे में पूरा होगा।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Delhi to Dehradun Expressway: Delhi to Dehradun in less than 3 hours
Image: Delhi to Dehradun in less than 3 hours

देहरादून: देहरादून को राजाजी नेशनल पार्क से जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के चौथे चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो सड़क का 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड हिस्सा 30 जुलाई तक शुरू किया जा सकता है।

Asia's biggest wildlife elevated highway: Delhi to Dehradun in less than 3 hours

छह लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और देश की राजधानी दिल्ली को जोड़ेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा यह बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर से भी होकर गुजरेगा।

  • एशिया का सबसे लम्बा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

    Asia longest elevated wildlife corridor
    Pic: 1/ 3
    Image: Asia longest elevated wildlife corridor

    देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे वाइल्डलाइफ कॉरिडोर कुल 571 पिलर पर बन रहा है। दिल्ली उत्तराखंड एक्सप्रेसवे का 20 किलोमीटर का हिस्सा राजाजी राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरता है और यही वजह है कि इस क्षेत्र को एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर में तब्दील किया गया है।

  • भारत का चलता फिरता चिड़ियाघर

    Mobile Zoo of India
    Pic: 2/ 3
    Image: Mobile Zoo of India

    ये एक्सप्रेसवे घने जंगल के बीच से होकर गुजरेगा और इसमें देहरादून से दिल्ली का सफर ढाई घंटे में पूरा होगा। 571 पिलर पर बनने वाला अनोखा एक्सप्रेसवे भारत का चलता फिरता चिड़ियाघर है। इस एक्सप्रेसवे में स्पेशल वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया जा रहा है। राजाजी नेशनल पार्क से सेट इस कॉरिडोर में जानवरों की आवाज आई होगी। सफर के दौरान मुसाफिरों को कई जंगली जानवर देखने को मिलेंगे।

  • देहरादून से दिल्ली का सफर ढाई घंटे में होगा पूरा

     Dehradun Delhi Expressway
    Pic: 3/ 3
    Image: Dehradun Delhi Expressway

    इस एक्सप्रेसवे के पूरा होने से देहरादून से दिल्ली की दूरी और यात्रा का समय दोनों कम हो जाएगा, 6.5 घंटे का सफर घटकर केवल 2.5 घंटे रह जाएगा, तथा 235 किलोमीटर (146 मिनट) से घटकर 213 किलोमीटर (130 मील) हो जाएगा।