Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: आयुष जोशी का भारतीय राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज (RIMC) लिए चयन हुआ है, वे दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर के छात्र हैं और उनका चयन होने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
जनपद हरिद्वार के रहने वाले आयुष जोशी भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कॉलेज (RIMC) में चयनित हुए हैं। यह परीक्षा हर साल दो बार जून और दिसंबर आयोजित की जाती है और इसमें पूरे देशभर से 25 छात्र और छात्राओं का चयन होता है। उत्तराखंड से इस परीक्षा में प्रवेश के लिए हर साल सिर्फ एक छात्र का ही चयन होता है जिसमें इस बार आयुष जोशी सेलेक्ट हुए हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
आयुष के पिता अजय जोशी वायुसेना के सेवानिवृत अधिकारी हैं और उनकी माता मीनाक्षी जोशी एक ग्रहणी हैं। आयुष की इस सफलता के बाद उनके पिता ने बताया कि सैनिक परिवार का होने से बचपन से ही आयुष की दिलचस्पी सेना में जाने की रही है और हमारे घर में इसी तरह का माहौल है। आयुष ने सेना में जाने के लिए बहुत मेहनत की है अपने आप को फिजिकली और मेंटली फिट रखते हुए कठिन परिश्रम किया है जिसका परिणाम आज सामने है और पूरा परिवार उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश है।