Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड का फाइनल है और खेल प्रेमी टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हरिद्वार में सभी साधु संतों ने भारतीय टीम की जीत की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की।
आज वेस्टइंडीज के बारबाडोस में केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल होने जा रहा है जिसपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इस फाइनल मैच को लेकर पूरा देश उत्साहित है और ऐसे में साधु संत भी भारत और साउथ अफ्रीका के मैच को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। इसलिए आज साधु संतों द्वारा प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और कामना की गई कि वह भारतीय टीम पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएं और इस बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत दर्ज हो।
साधु-संतों ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। उसी दिशा में आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत इस लक्ष्य की नींव रखेगी। हमने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है और उनका जलाभिषेक किया है। हमें उम्मीद है कि भगवान भोलेनाथ हमारी मनोकामना को पूर्ण करेंगे और इस बार भारत को वर्ल्ड कप जीतने का आशीर्वाद देंगे। उन्होंने आगे कहा कि टीम इंडिया विश्व कप के फाइनल या सेमीफइनल तक तो पहुँच जाते हैं पर ट्रॉफी नहीं ला पाते इसलिए हमने इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी है और भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उन्हें प्रसन्न किया है और उनसे प्रार्थना की है कि टीम इंडिया इस बार विश्व कप जीते।