Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला क्रिकेट टीमों का टेस्ट मैच खेला गया जिसमें भारत ने शानदार जीत हांसिल की। दून की स्नेहा राणा ने इस मैच की दो पारियों में कुल 10 विकेट लेकर हॉल लेकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।
भारत ने टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की जिससे पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ महिला क्रिकेट टीम ने भी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को हराकर जीत दर्ज की है। बीते 1 जुलाई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच का समापन हुआ जिसमें भारत की महिला टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में भारत ने 603 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा है और एक नया विश्व रिकॉर्ड भी सेट किया है। इस मैच में भारत ने अपनी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के ऑलराउंड प्रदर्शन से साउथ अफ्रीका की पूरी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
इस मैच में दून की स्नेहा राणा ने पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट लिए और दूसरी पारी में भी उन्होंने दो विकेट हासिल किए। दोनों परियों में 10 विकेट लेकर उन्होंने टीम इंडिया को जीत दिलाई। स्नेहा ने वर्ष 2014 में वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया जिसमें उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया था। स्नेहा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में चार विकेट और 50 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह कारनामा करने वाली वह भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। उनके कोच नरेंद्र शाह ने बताया कि स्नेह ने नौ साल की उम्र में देहरादून के लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब में खेलना शुरू किया था, वो डब्ल्यूपीएल में गुजरात की उप-कप्तान हैं और टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं। स्नेह की इस उपलब्धि से उनके घर और देहरादून में खुशी की लहर है।