Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हल्द्वानी: जब वन दरोगा ने खैर की लकड़ी ले जाते हुए वन तस्कर को रोका तो इसने दरोगा की गाड़ी को टक्कर मार कर रुकवा दिया साथ ही तमंचा दिखाकर मारपीट पर उतर आया और जबरन गेट खुलवाकर लकड़ी के साथ फरार हो गए।
बीते सोमवार की रात हल्द्वानी के बरहैनी रेंज में वन तस्कर द्वारा वन विभाग के अधिकारी के साथ खुलेआम गुंडागिर्दी का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरहैनी रेंज का एक गुर्जर लंबे समय से वन तस्करी कर रहा है, बीते सोमवार देर रात वह अपनी स्कॉपियों में खैर की लकड़ी लेकर जंगल से आ रहा था। जब वह बरहैनी रेंज के धुलिया गेट पर पहुंचा तो वनकर्मी ने गेट खोलने से मना कर दिया और वाहन चेक कराने को कहा। इसी बीच वह हाथापाई पर उतर आया जिसके बाद वनकर्मी ने वन दरोगा शेर सिंह बोरा को मौके पर बुलाया। दरोगा जब मौके पर पहुंचे तो तस्कर ने उनसे हाथापाई करना शुरू कर दिया और अपनी स्कॉपियो से दरोगा की बाइक को टक्कर मार के तमंचे के बल पर गेट खुलवाया।
फिर खैर की लकड़ी लेकर वहां से फरार हो गया, इस घटना की सूचना वन दरोगा द्वारा वन रेंजर को दी गई लेकिन अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। रेंजर प्रदीप कुमार ने एसएसपी से मुलाक़ात करके बरहैनी रेंज की घटना के बारे में अवगत किया और बताया कि वन गुजर लम्बे समय से तस्करी करता आया है दबंग होने के चलते कोई कर्मचारी उसकी शिकायत नहीं कर पाता और पूर्व में भी वह वन दरोगा से मारपीट कर चुका है, तस्कर पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।