Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के खेल शिक्षक 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा को लेकर गायब हो गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शिक्षक की खोजबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को तहरीर देते हुए परिजनों ने बताया है कि उनका और उनके बड़े भाई का परिवार साथ रहता है और उनकी भतीजी शहर के जाने-माने स्कूल में 10वीं में पढ़ती है। 3 जुलाई को भतीजी स्कूल के लिए घर से निकली लेकिन वह घर नहीं पहुंची। इसपर परिजन उसे ढूंढ़ते हुए स्कूल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि बिटिया स्कूल नहीं आई, इसपर उसकी सहेलियों ने बताया कि फुटबॉल कोच उसे स्कूटी में बिठाकर अपने साथ ले गए थे।
परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि शिक्षक उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। परिजनों ने पुलिस से जल्द ढूंढ़ने की गुहार लगाई है इस से पहले की उसके साथ कोई अनहोनी घटना न हो जाए। कोतवाली एसएसआइ ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ नाबालिग को भगाने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस सर्विलांस की मदद से दोनों की तलाश कर रही है और जल्द ही आरोपी और नाबालिग को ढूंढ लिया जाएगा।