Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए अंकिता ध्यानी ने क्वालीफिकेशन कोटा प्राप्त किया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स ने समर ओलंपिक के लिए योग्य एथलीटों की सूची में अंकिता ध्यानी और भारत के 30 अन्य एथलीटों के नाम शामिल किए हैं।
पहाड़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का परचम लहरा रही हैं। राज्य की बेटियां कई क्षेत्रों में बेटों से आगे निकल चुकी हैं। आज हम जिस बेटी की बात कर रहे हैं, उसने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से राज्य का नाम रोशन किया है। बेटी अंकिता ध्यानी ने विश्व रैंकिंग कोटे के माध्यम से पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने 5 हजार मीटर की दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी रैंकिंग में सुधार कर 42वां स्थान हासिल किया है।
अंकिता ध्यानी मूलरूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन तहसील क्षेत्र के मेरूड़ा गांव की निवासी हैं। वर्तमान में अंकिता बेंगलुरु में इंडियन कैंप प्रशिक्षण में ट्रेनिंग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने हरियाणा के पंचकूला में आयोजित 63वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भाग लिया था। अंकिता ने इस चैंपियनशिप के 5 हजार मीटर की दौड़ में हिस्सा लेते हुए 16 मिनट 10.31 सेकंड में अपनी रेस पूरी की और अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भी अंकिता ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई मेडल जीते हैं।