Rudraprayag: युगांडा में तैनात संजय सिंह की हार्टअटैक से मौत, 3 माह पूर्व हुए थे शान्ति सेना में शामिल

प्रदेश के जवान संजय सिंह की हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई है, यह खबर सुनके उनके घर में मातम छा गया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Soldier Sanjay Singh passed away: Uttarakhand Soldier Sanjay Singh Passes Away in Uganda
Image: Uttarakhand Soldier Sanjay Singh Passes Away in Uganda

रुद्रप्रयाग: किमाणा निवासी संजय सिंह 11 गढ़वाल राइफल्स से अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल हुए थे और उनकी तैनाती अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा में हुई थी। बुधवार को हार्टअटैक के कारण संजय सिंह पुष्वाण का निधन हो गया।

Uttarakhand Soldier Sanjay Singh Passes Away in Uganda

जवान संजय सिंह पुष्वाण के निधन की खबर मिलने के बाद से उनके परिवार और पूरे गांव में गहरा शोक छा गया है। 39 वर्षीय संजय सिंह पुष्वाण अपने पीछे पत्नी, पिता, एक पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। वे तीन माह पहले 11 गढ़वाल राइफल्स के तहत अंतर्राष्ट्रीय शांति सेना में शामिल होकर युगांडा में तैनात हुए थे। बुधवार की देर शाम सैन्य अधिकारियों ने परिवार को सूचित किया कि संजय सिंह का निधन हृदयगति रुकने के कारण हो गया है।
प्रधान संदीप पुष्वाण ने बताया कि इस समय गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। सैन्य अधिकारियों से संजय सिंह के पार्थिव शरीर को किमाणा गांव लाने के लिए बातचीत की जा रही है और शनिवार तक उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गाँव में लाने की तैयारी है।