Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड की राघवी बिष्ट जिन्होंने 2022 के महिला अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था, उन्होंने एक बार फिर से अपने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। गली क्रिकेट से शुरुआत करने वाली राघवी ने सीधे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में छलांग लगाई है।
टिहरी जिले के चंगोरा गांव की मूल निवासी राघवी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के 18 खिलाड़ियों के स्क्वाड में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। राघवी ने जानकारी दी कि 07 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ टी-20 और वनडे मुकाबले होंगे। राघवी बताती है कि बचपन से ही उन्हें क्रिकेट का बहुत शौक था और वे लड़कों के साथ गली क्रिकेट खेला करती थीं। साल 2016 में राघवी ने औपचारिक रूप से क्रिकेट खेलना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में राज्य की टीम में जगह बना ली। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी का सपना अपने देश के लिए खेलना होता है। अब उनका उद्देश्य सिर्फ देश के लिए खेलकर टीम को जीत दिलाना है।
राघवी बिष्ट वर्तमान में देहरादून में अपने नाना-नानी के साथ रहती हैं। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट और मां नीलम बिष्ट पेशे से कारोबारी हैं और दोनों जापान में रहते हैं। राघवी ने 2022 में हुए अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में नागालैंड के खिलाफ मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 219 रन बनाए थे। इस मुकाबले में नीलम और राघवी बिष्ट ने पहले विकेट के लिए 234 रन की साझेदारी कर अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा, राघवी ने कई अन्य टूर्नामेंटों में भी अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। वे कप्तान रोहित शर्मा को राघवी अपना आदर्श मानती हैं।