Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उत्तरकाशी: 17 वर्षीय किशोर अनुराग चौहान देर सायं क्रिकेट खेलकर लौट रहा था, घात लगाकर बैठे गुलदार ने झपटा मारकर जंगलों में ले गया। साथ वालों के शोर मचाने पर भी गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा और अंत में उसकी जान चली गई।
बीते गुरुवार को अनुराग चौहान क्रिकेट देवप्रयाग डिग्री कॉलेज से क्रिकेट खेलकर करीब 7 बजे वापस लौट रहा था। तभी अचनाक एक गुलदार घात लगाए बैठा था और उसने अनुराग के ऊपर झपटा मारा और उसे ले गया साथ में उसके दोस्तों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया लेकिन वो उसे जंगलों की और भाग निकला। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गई, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग के लोग स्थानीय नागरिकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कई घंटों तक तक खोजबीन हुई लेकिन अनुराग का कोई पता नहीं चला। फिर करीब साढ़े दस बजे वन विभाग तथा पुलिस की टीम को अनुराग का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
इस दुखद घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और खौफ का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इलाके में पिंजरा लगाने की मांग भी उठाई है साथ ही उस गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारेंगे की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। लोगों ने वन विभाग और सरकार से अपील की है कि वे क्षेत्र में सक्रिय गुलदारों को पकड़ने के लिए कार्रवाई करें।