आज प्रदेश में विशेषकर पहाड़ों में चिकित्सा व्यवस्था बेहाल है, जिसके चलते आम जनता को बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऐसे में कुछ डॉक्टरों मिसाल बनकर अपनी सेवाएं पहाड़ों में दे रहे हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Principal of Medical College Received Doctor of The Year Award
अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा को डॉक्टर ऑफ द इयर अवॉर्ड-2024 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है।
Principal of Medical College Received Doctor of The Year Award
सोबन सिंह जीना आयुर्विज्ञान संस्थान और राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने सीमित संसाधनों के बावजूद मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उनकी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और वे मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं सुनिश्चित करने में प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों का विशेष लाभ पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। समाज के प्रति उनके इस योगदान को सराहना देते हुए दिव्य हिमगिरी संस्था ने उन्हें डॉक्टर ऑफ द इयर अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने किया पुरुस्कृत
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया है। डॉ. भैसोड़ा की इस उपलब्धि पर बेस अस्पताल के एमएस डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ डॉ. आरसी पंत, डॉ. अनिल पांडे, डॉ. अमित कुमार और अन्य चिकित्सकों ने उन्हें बधाई दी है। उनके सम्मानित होने से न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है, बल्कि समाज में चिकित्सा सेवा के प्रति जागरूकता और प्रेरणा भी बढ़ी है।