Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: इनमें से कुछ ट्रेनें कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद रद्द की गई हैं, जबकि अधिकांश ट्रेनें मेले के दौरान ही रद्द रहेंगी। इस स्थिति के चलते हरिद्वार आने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
* जम्मू तवी से गुवाहाटी जाने वाली जम्मू तवी गुवाहाटी एक्सप्रेस 2 अगस्त को रद्द रहेगी। गुवाहाटी से जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन 31 जुलाई को रद्द रहेगी।
* जम्मू से गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस 3 अगस्त को रद्द रहेगी। गोरखपुर से जम्मू तवी जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस 4 अगस्त को रद्द रहेगी।
* सहरसा से अमृतसर जाने वाली अमृतसर एक्सप्रेस 21, 28 जुलाई और 4 अगस्त को रद्द रहेगी। अमृतसर से सहरसा जाने वाली सहरसा एक्सप्रेस 28, 29 जुलाई और 5 अगस्त को रद्द रहेगी।
* श्री वैष्णो देवी कटरा से कामाख्या जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस 24 और 31 जुलाई को रद्द रहेगी।
* कोलकाता से अमृतसर जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस 2 और 3 अगस्त को दो घंटे की देरी से चलेगी।
* जम्मू तवी से कोलकाता जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस 1 और 3 अगस्त को डेढ़ घंटे की देरी से चलेगी।
* जम्मू तवी से हावड़ा जाने वाली हावड़ा एक्सप्रेस 1 और 4 अगस्त को डेढ़ घंटे की देरी से चलेगी।