उत्तराखंड के वैज्ञानिक का विदेश में सम्मान, डॉ. कुनियाल को लंदन यूनिवर्सिटी में मिला अवॉर्ड

राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कोसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जेसी कुनियाल को लंदन यूनिवर्सिटी से फेलोशिप सम्मान मिला है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
London University Awarded to Dr JC Kuniyal: Honorary Fellow of London University Awarded to Dr JC Kuniyal
Image: Honorary Fellow of London University Awarded to Dr JC Kuniyal

अल्मोड़ा: गोविंद बल्लभपंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान मौहल में 26 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले डॉ. जेसी कुनियाल को बाथ स्पा विश्वविद्यालय लंदन द्वारा मानद फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।

Honorary Fellow of London University Awarded to Dr. JC Kuniyal

गोविंद बल्लभपंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक और केंद्र प्रमुख डॉ. जेसी कुनियाल को पर्यावरण, विज्ञान, वन और जलवायु परिवर्तन, जीव विज्ञान और भूगोल के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों और विश्वविद्यालय के प्रति उनके समर्पण के लिए बाथ स्पा विश्वविद्यालय लंदन द्वारा मानद फेलोशिप प्रदान की गई है। डॉ. जेसी कुनियाल संस्थान के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास की संभावनाओं को खोजने में जुटे हैं। वे विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू और स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रमों पर भी कार्य कर रहे हैं जिससे पर्यावरण संरक्षण में सहायता मिल सके।

जीबी पंत संस्थान वर्षों से कर रहा हिमालय संरक्षण पर काम

उन्होंने कहा कि जीबी पंत संस्थान वर्षों से हिमालय को बचाने के लिए काम कर रहा है। इसके लिए वह अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और संस्थानों के साथ मिलकर भी कार्य कर रहे हैं। डॉ. जेसी कुनियाल ने इस उपाधि के लिए संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील नौटियाल और पूर्व निदेशक स्वर्गीय डॉ. आरएस रावल को भी श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान के सभी वैज्ञानिक और शोधकर्ता भी इस सम्मान के लिए प्रशंसा के हकदार हैं।