Uttarakhand: देहरादून एयरपोर्ट बना इंटरनेशनल, अब इन 5 देशों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट

हवाई जहाज से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है अब जल्द ही वे देहरादून से ही सीधे पांच देशों की यात्रा कर पाएंगे।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Dehradun Airport: Flights to five countries will start from Dehradun Airport
Image: Flights to five countries will start from Dehradun Airport

देहरादून: राज्य सरकार देहरादून से पांच देशों के लिए नई उड़ानों की शुरुआत की योजना बना रही है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने एयरलाइंस से उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के तहत आवेदन आमंत्रित मांगे हैं।

Dehradun to Begin Flights to Five Countries, Including Dubai and Singapore

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने गुरुवार को एक विज्ञापन जारी किया है जिसमें उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के तहत सात घरेलू और पांच अंतर्राष्ट्रीय रूट्स पर सेवाओं की शुरुआत की जानकारी दी गई है। घरेलू उड़ानें देहरादून और पंतनगर एयरपोर्ट से शुरू होंगी जबकि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें केवल देहरादून एयरपोर्ट से संचालित की जाएंगी। UCADA के एसीईओ दयानंद सरस्वती ने बताया कि एयरलाइंस को आवेदन देने की अंतिम तिथि तीन अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद पांच अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एयरलाइंस के साथ इस पर चर्चा की जाएगी।

सितंबर तक काठमांडू के लिए उड़ान शुरू

विज्ञापन की शर्तों के अनुसार उत्तराखंड सरकार एयरलाइंस को इन उड़ानों के लिए वाइबिलिटी गैप फंडिंग के तहत लागत और राजस्व के बीच अंतर या बिक्री न होने वाली टिकटों पर हुए नुकसान की भरपाई करेगी। सरकार पहले से ही देहरादून के जौलीग्रांट से नेपाल के काठमांडू तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए प्रक्रिया आरम्भ कर चुकी है और इस सेवा के सितंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कस्टम ऑफिस भी स्थापित किया जाएगा।

सात डोमेस्टिक और पांच इंटरनेशनल रूट निम्न हैं

1. देहरादून से दुबई, सिंगापुर, कोलंबो, बैंकॉक, क्वालालम्पुर
2. देहरादून से भोपाल, चेन्नई, पटना
3. पंतनगर से मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलूरू