उत्तराखंड: अब सोमेश जोशी की चमकी किस्मत, Dream11 से रातोंरात बने करोड़पति

किस्मत बदलने वाली एप ड्रीम11 ने उत्तराखंड के एक और युवा की जिंदगी बदल दी, पलक झपकते ही चम्पवात्त का एक युवा सोमेश करोड़पति बन गया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Dream11: Uttarakhand Boy Somesh Becomes Millionaire on Dream 11
Image: Uttarakhand Boy Somesh Becomes Millionaire on Dream 11

चम्पावत: सोमेश ने भारत और श्रीलंका के बीच रविवार रात हुए दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच के लिए ड्रीम इलेवन में टीम बनाई थी। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया जिस वजह से उसकी टीम पहले नंबर पर आई और अब वह करोड़पति बन चुके हैं।

Somesh Joshi from Champawat Becomes Millionaire on Dream 11

काफी समय बीतने के बाद फिर से उत्तराखंड का एक और युवा करोड़पति बन गया है। बीते आईपीएल में भी प्रदेश के कई युवा करोड़पति बन चुके हैं लेकिन कई लोग इसमें अपनी लाखों की कमाई भी डुबा चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड के ग्राम ज्योस्यूड़ा निवासी सोमेश जोशी उर्फ सोनू ने भारत और श्रीलंका के बीच रविवार रात खेले गए दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच के लिए ड्रीम इलेवन में अपनी टीम बनाई थी। सोनू की टीम ने 775.5 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर रही जिसके कारण उन्होंने ड्रीम इलेवन एप पर एक करोड़ रुपये का पुरस्कार जीता।

बैंगलौर में जॉब करते हैं सोमेश

सोमेश ने बताया कि वह फिलहाल बैंगलौर में एक कंपनी में काम कर रहे हैं और अब घर लौटने की तैयारी में हैं। 1 करोड़ रुपये में से 30 प्रतिशत जीएसटी कटने के बाद कुल 70 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह राशि जल्द ही उनके खाते में पहुंच जाएगी। सोनू के गाँव में इस समय लोग उसके आने का इंतज़ार कर रहे हैं और बड़ी पार्टी का आयोजन भी हो रहा है। राज्य समीक्षा की ओर से भी बधाई सोमेश।