बरसात का सिलसिला जारी है, लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यक्त है। आगामी दो दिन भी बारिश को लेकर चेतवानी जारी की गई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update from 30 to 31 July 2024
ऋषिकेश: मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के दस जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी जोरदार गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।
Uttarakhand Weather Forecast 30 July 2024
प्रदेश में मानसून के आते ही गढ़वाल से कुमाऊं तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से भारी तबाही मची है, राज्य की नदियाँ और नाले भी उफान पर हैं। भूस्खलन के कारण विभिन्न स्थानों पर 131 मार्ग बंद हैं। पिथौरागढ़ और चमोली जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के चलते टिहरी बांध का जलस्तर 791.91 मीटर पहुंच गया है। चार धाम यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के कारण तीर्थ यात्रियों को भी दिक्कतें हो रही हैं। इसके चलते स्थानीय लोग और यात्री दोनों फंस रहे हैं।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते विभाग ने प्रदेश के कई जिलों देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल और उधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। आने वाले 2 से 3 दिनों में पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद अगस्त में बारिश की रफ़्तार में कुछ कमी होने की सम्भावना है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।