उत्तराखंड में होगी 3000 बेसिक शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान.. जानिए डिटेल

उत्तराखंड में सरकारी अध्यापक की भर्ती का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है, एक बार फिर से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नई बेसिक शिक्षक भर्ती का ऐलान कर दिया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Recruitment of Basic Teachers: Recruitment of 3000 Basic Teachers Dhan Singh Rawat
Image: Recruitment of 3000 Basic Teachers Dhan Singh Rawat

श्रीनगर गढ़वाल: सरकारी अध्यापक की भर्ती का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है.. उत्तराखंड में जल्द ही 3000 बेसिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, साथ ही एलटी टीचर, लेक्चरर और प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां भी की जाएंगी। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपते समय इस बात की जानकारी दी।

Posts of 3000 Basic Teachers will be filled soon: Dhan Singh Rawat

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 34 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए बताया कि अब तक कुल 564 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी किया जा चुका है। पहले चरण में 454, दूसरे चरण में 76 और तीसरे चरण में आज 34 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इन सभी सहायक अध्यापकों को अपने शुरुआती पांच साल दुर्गम क्षेत्रों में कार्य करने की जिम्मेदारी दी जाएगी जहां वे दूरस्थ गांवों में शिक्षा का कार्य करेंगे।

शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर बम्पर भर्ती

मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड में जल्द ही 3,000 बेसिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही 1,500 एलटी टीचरों की भी नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा 800 लेक्चरर और 600 प्रधानाचार्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्त किए जाएंगे। 1,500 सीआरसी और बीआरसी भी भरने की योजना है। प्रत्येक प्राइमरी स्कूल में दो अध्यापक रखे जाएंगे और 100 से अधिक छात्रों वाले स्कूलों में चार अध्यापक नियुक्त किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री के ऐलान के बाद देखना होगा इन पदों पर कब तक विज्ञापन जारी होता है।