Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: जम्मू-कश्मीर से देवभूमि उत्तराखंड के लिए एक बेहद बुरी खबर है। गढ़वाल राइफल के 17वीं बटालियन के दीपेंद्र कंडारी जो जम्मू कश्मीर में तैनात थे, जम्मू कश्मीर तंगधार क्षेत्र में शहीद हो गए। वे चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव के निवासी थे और 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे।
17वीं गढ़वाल राइफल्स में सूबेदार पद पर तैनात दीपेंद्र कंडारी पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव निवासी थे। शहीद दीपेंद्र कंडारी 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल के अहम हिस्सा थे। उनकी शहादत को बड़ा नुकसान माना जा रहा है। दीपेंद्र कंडारी की शहादत की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है और इस दुखद खबर से घर में कोहराम मच गया है, शहीद का परिवार देहरादून में रहता है।
11 अगस्त को सुबह 9 बजे उनका पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचेगा और फिर शिमला बाईपास नयागांव स्थित उनके घर ले जाया जाएगा। वहां अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ नयागांव घाट पर किया जाएगा। उनकी शहादत ने सभी को गहरे दुख में डाल दिया है और उनकी कुर्बानी को हमेशा याद रखा जाएगा। राज्य समीक्षा ऐसे वीर सपूतों की शहादत को सेल्यूट करता है, प्रार्थना है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति दे।