पात्र अभ्यर्थियों की कमी के कारण वर्तमान भर्ती में 50 प्रतिशत पद खाली रह सकते हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: 50 percent assistant teachers could be recruited again
देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 2,906 पदों पर चल रही भर्ती में यदि कुछ पद खाली रहते हैं, तो इन पर नए सिरे से भर्ती की जाएगी।
50 percent assistant teachers could be recruited again
राज्य के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 2,906 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यदि इनमें कुछ पद खाली रहते हैं तो नए सिरे से भर्ती की जाएगी संभवतः इस साल दिसंबर में। वर्तमान भर्ती में पात्र अभ्यर्थियों की कमी के कारण 50 प्रतिशत पद खाली रह सकते हैं। पहले भी वर्ष 2020 और 2021 में शिक्षकों के खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन कई पद खाली रह गए, जिसके चलते अब 2,906 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
काउंसलिंग में पात्र अभ्यर्थी कम संख्या में पहुंचे
बीते शनिवार को सभी जिलों में एक साथ काउंसलिंग की गई, जिसमें 16 अगस्त को योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने की योजना थी। हालांकि काउंसलिंग में अपेक्षित संख्या में पात्र अभ्यर्थी नहीं पहुंचे, जिससे विभाग को यह आशंका है कि लगभग 50 प्रतिशत पद खाली रह सकते हैं। उत्तराखंड से रेगुलर डीएलएड कर चुके 650 अभ्यर्थी हैं, जबकि राज्य के बाहर से डीएलएड करने वाले उत्तराखंड के स्थायी निवासियों की संख्या लगभग 1000 है। बीएड और एनआईओएस से डीएलएड किए हुए अभ्यर्थियों को पहले ही भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। इस स्थिति में शिक्षक भर्ती के आधे पदों के खाली रहने की संभावना बनी हुई है।