Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: अगस्त महीने की शुरुवात में ही केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और भूस्खलन ने सबको 2013 में हुई आपदा की याद दिला दी। 1 अगस्त को केदारनाथ जाने के पैदल मार्ग लिनचोली और गौरीकुंड सोनप्रयाग और अन्य स्थानों पर बादल फटने और भूस्खलन होने से भारी जान माल की हानि हुई, अब आज केदारनाथ ट्रेक पर भीमबलि के पास landslide की ख़बरें हैं।
आज 11 अगस्त 2024 की शाम को फिर से केदारनाथ ट्रेक पर भीम बली हैलीपैड के सामने भूस्खलन हुआ है। भीमबली में तेज बारिश होने के बाद मौसम साफ़ हुआ तो पहाड़ टूट कर मंदाकनी नदी में समा गया। इस आपदा में किसी भी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई है। लेकिन, पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा सरक कर गिर जाने से मंदाकनी नदी का पानी रुक गया, जिसने एक झील का रूप ले लिया है।
सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग प्रशासन ने एक्शन लिया। भीम बली में बनी झील के टूटने से मंदाकनी नदी का पानी बढ़ सकता है इसलिए नदी के किनारे बसे लोगों के लिए सावधान रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया। प्रसाशन ने गौरीकुंड, सोनप्रयाग और अन्य जगहों पर मंदाकनी नदी के किनारे बसे लोगों से नदी के नजदीक न आने की और सावधान रहने की अपील की है। आज शाम का ये विडियो देखिये..