Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: यूकेएसएसएससी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UKSSSC LT ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2024 का आयोजन 18 अगस्त को होना है। इस परीक्षा के जरिए उत्तराखंड के माध्यमिक शिक्षा विभाग में LT ग्रेड के सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग द्वारा विज्ञापित सहायक अध्यापक (एलटी) पदों की लिखित परीक्षा 18 अगस्त 2024 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 अगस्त 2024 को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हो गए हैं। सभी उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र पर बारकोड अंकित होना चाहिए। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड डायरेक्ट लिंक - https://uksssc.net.in/atl/exam.html#/lqr/admit-card-login