Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना के कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए।
देहरादून जिले के 25 वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह डोडा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई गोलीबारी में शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की भी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को आतंकियों की मौजूदगी का खुफिया इनपुट मिला था, जिसके बाद वे अस्सर के शिवगढ़ धार इलाके में उनकी तलाश में निकले थे। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी जिसका जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने भी गोलियां चलाईं।
कैप्टन दीपक सिंह को मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। कैप्टन दीपक का सेना में कमीशन 2020 में हुआ था और उनका परिवार देहरादून के रेसकोर्स इलाके में रहता है। उनके पार्थिव शरीर के 15 अगस्त को देहरादून पहुंचने की संभावना है। शहादत की खबर से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तराखंड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह जी को कोटिशः नमन तथा ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।