उत्तराखंड: पेट्रोल के टैंकर में जा रहा था लीसा, चेकिंग हुई तो 345 कनस्तर छोड़ कर भागे तस्कर

पुलिस ने एक टैंकर से बड़ी मात्रा में लीसा बरामद किया है। हालांकि इस दौरान तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। अब वन विभाग उनकी तलाश में जुट गया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Tanker Full of Illegal Resin: Forest Department Seizes Tanker with Illegal Resin Worth 10 Lakh
Image: Forest Department Seizes Tanker with Illegal Resin Worth 10 Lakh

हल्द्वानी: वन विभाग को तलाशी के दौरान टैंकर के भीतर 345 कनस्तर लीसा मिला है, जिसकी कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब टैंकर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की तलाश कर रही है।

Forest Department Seizes Tanker with Illegal Resin Worth 10 Lakh

वन विभाग के मनोरा वन रेंज अधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रेंज की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक पेट्रोलियम टैंकर को रोकने की कोशिश की। हालांकि टैंकर चालक भागने में सफल रहा, लेकिन टीम ने उसका पीछा करते हुए टैंकर को पकड़ लिया। इस दौरान चालक और अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। जब टैंकर की तलाशी ली गई तो पेट्रोलियम पदार्थ के बजाय उसमें भारी मात्रा में लीसे के टीन पाए गए। कुल 365 टिन लीसा बरामद किया गया जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये से अधिक है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लीसे के है काफी डिमांड

रेंज अधिकारी ने बताया कि बरामद टैंकर और लीसा को सुल्तानपुरी डिपो काठगोदाम में सुरक्षित रखवाया गया है। फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और टैंकर स्वामी तथा चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि लीसा कहां से आ रहा था और उसका गंतव्य क्या था। पहाड़ों से लीसे की तस्करी का यह पहला मामला नहीं है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी काफी डिमांड के कारण तस्कर इस कारोबार में सक्रिय रहते हैं।