Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: सोशल मीडिया पर आजकल बच्चे कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहने लगे हैं जिस कारण वे गलत चीज़ को फॉलो करने लगते हैं जो उनके लिए सही नहीं होता। अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना होगा। ऊधम सिंह नगर में 45 दिनों से लापता हमजा लालकुआं से सुरक्षित मिला। क्रिकेटर बनने की ख्वाहिश में घर से निकले हमजा की वापसी से परिवार के छलके खुशी के आंसू।
दो जुलाई को आदर्श कॉलोनी के 13 वर्षीय हमजा बेग के अचानक घर से गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद से ही पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। परिजनों ने उसकी वापसी के लिए धरना-प्रदर्शन किया और कई शहरों और रेलवे स्टेशनों पर उसे ढूंढने का प्रयास किया। शुक्रवार की सुबह लालकुआं में गश्त कर रही पुलिस ने हमजा को सुरक्षित पाया और सूचना मिलते ही पिता गफ्फार बेग और परिवार वाले तुरंत उसे लेने पहुंचे। अपने बेटे को देखकर माता-पिता भावुक होकर उससे लिपट गए।
हमजा के परिवार ने बताया कि वह क्रिकेट एकेडमी में प्रवेश लेना चाहता था। यूट्यूब पर एक वीडियो देखकर वह प्रेरित हुआ जिसमें एक लड़का घर से भागकर एकेडमी में प्रवेश पा लेता है जिस कारण हमजा ने भी घर छोड़ दिया। लालकुआं रेलवे स्टेशन पर वह एक कारपेंटर के संपर्क में आ गया, जिसने एकेडमी में प्रवेश का झांसा देकर उसे अपने पास रखकर काम करवाया। परिजनों के अनुसार कारपेंटर ने हमजा को मोबाइल से दूर रखा, लेकिन कई दिनों बाद हमजा को घर की याद सताने लगी। शुक्रवार को वह मौका पाकर कारपेंटर के घर से भाग निकला और रास्ते में गश्त कर रही पुलिस से मिला। हैरानी की बात यह रही कि जिस कपड़ों में वह घर से निकला था, उन्हीं में वह पुलिस को मिला। हमजा के सकुशल लौटने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और उनके चेहरे पर राहत दिखाई दी।