Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: तहसील चौबट्टाखाल के पटवारी सर्किल में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की गवाणी शाखा में 1.29 करोड़ की धनराशि के गबन का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अधिवक्ता अंकित अग्रवाल ने बताया कि गवाणी शाखा के पूर्व प्रबंधक सुमित गौतम ने नवंबर और दिसंबर 2022 में 1,29,56,788 रुपये गैरकानूनी तरीके से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इस राशि का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने बैंक के साथ गबन किया। विभागीय जांच में ऋणों में अप्रत्याशित वृद्धि की बात सामने आई, जिसके बाद सुमित गौतम को निलंबित कर राजस्व पुलिस को तहरीर दी गई।
रिपोर्ट देर से दर्ज होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट लैंसडौन में याचिका दायर की गई, जिसे जून में स्वीकार कर लिया गया। कोर्ट के आदेश पर 26 जून को सुमित गौतम के खिलाफ सरकारी धन की धोखाधड़ी और गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। राजस्व उपनिरीक्षक शिवदत्त नौटियाल ने बताया कि जांच अंतिम चरण में है और मुख्य गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपपत्र कोर्ट में पेश किया जाएगा।