Uttarakhand News: केदारधाम पहुंची दो गोल्फ कार्ट, दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

केदारनाथ धाम में बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमार तीर्थयात्रियों के लिए पर्यटन विभाग ने इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से मंदिर दर्शन की सुविधा शुरू की।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Golf Cart in Kedardham: Two Golf Cart Cars Reached Kedarnath Dham From Chinook
Image: Two Golf Cart Cars Reached Kedarnath Dham From Chinook

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में अब थार वाहनों के बाद दो इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट (6 सीटर) भी पहुंचाई गई हैं। इन गोल्फ कार्ट का उद्देश्य बीमार और घायल तीर्थयात्रियों को राहत प्रदान करना है। शनिवार सुबह गौचर हवाई पट्टी से वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से इन्हें केदारनाथ धाम तक पहुँचाया गया।

Two Golf Cart Cars Reached Kedarnath Dham From Chinook

केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में स्वास्थ्य और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने दो इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट केदारनाथ धाम में भेजी हैं। सहायक अभियंता मनीष डोगरा ने जानकारी दी कि केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। आपातकालीन स्थितियों, बीमारियों या विशिष्ट विजिट्स के दौरान त्वरित कार्रवाई के लिए इन गोल्फ कार्ट्स को स्वीकृति मिली थी, जो शनिवार को चिनूक हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचाई गईं।

  • इलेक्ट्रिक होने से पर्यावरण के अनुकूल है गोल्फ कार्ट्स

    Two Golf Cart Cars Reached Kedarnath Dham From Chinook
    Pic: 1/ 1
    Image: Two Golf Cart Cars Reached Kedarnath Dham From Chinook

    गोल्फ कार्ट्स के इलेक्ट्रिक होने के कारण यह पर्यावरण के अनुकूल हैं, जिससे धाम के आसपास के वातावरण पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे पहले, दिव्यांग और बीमार तीर्थयात्रियों के लिए थार भी केदारनाथ में लाए गए थे, लेकिन लोगों के परिवारों और रिश्तेदारों के लिए इनका दुरुपयोग होने पर तीर्थ पुरोहितों ने विरोध किया, जिसके बाद इन वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया था। अब देखना होगा कि इन गोल्फ कार्ट्स का उपयोग कितनी प्रभावी ढंग से किया जाता है और यह कितनी मददगार साबित होती हैं।