शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही 1400 से अधिक खाली पदों पर काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Counseling to Begin Soon for Over 1400 Vacant Positions in Education Department
देहरादून: प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक राज्य में 1501 बेसिक शिक्षकों का चयन किया जा चुका है।
Counseling to Begin Soon for Over 1400 Vacant Positions in Education Department
प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए बेसिक शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया के तहत राज्य में अब तक 1501 शिक्षकों का चयन किया जा चुका है। अगले चरण में 1405 अतिरिक्त शिक्षकों के चयन के लिए काउंसलिंग की जाएगी। पहले दो चरणों में बेसिक शिक्षकों का चयन किया जा चुका है, जबकि तीसरे और चौथे चरण में बाकी शिक्षकों का चयन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के अनुसार, प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए चयन प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में शिक्षकों का चयन अब तक पूरा हो चुका है। पहले चरण की काउंसलिंग में 473 और दूसरे चरण की काउंसलिंग में 1028 शिक्षकों का चयन हुआ है।
जनपदवार इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन
जनपद पौड़ी में 179, चमोली में 285, टिहरी में 135, रुद्रप्रयाग में 38, उत्तरकाशी में 57, देहरादून में 26, हरिद्वार में 97, अल्मोड़ा में 42, बागेश्वर में 68, चंपावत में 11, नैनीताल में 95, पिथौरागढ़ में 164 और उधम सिंह नगर में 304 बेसिक शिक्षकों का चयन किया गया है। प्राथमिक शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में कुल 2906 बेसिक शिक्षक पदों की विज्ञप्ति जारी की थी, जिसके लिए 26000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग में केवल 50% अभ्यर्थियों का चयन हो पाया है, इसलिये अब तीसरे और चौथे चरण की काउंसलिंग जल्द ही आयोजित की जाएगी।