Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: सीएम धामी ने चमोली के नंदानगर में श्रीनंदा देवी राजराजेश्वरी सांस्कृतिक एवं पर्यटन लोकजात मेला-2024 का उद्घाटन किया और इस मेले को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री धामी जी ने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें नंदानगर, नारायणबगड़ और देवाल में खेल मैदानों के निर्माण, प्राणमती नदी के दोनों तटों पर सुरक्षा कार्य और थराली के ढाडर बगड़ में बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का समावेश है। इसके अलावा सीएम ने नंदा देवी लोकजात मेले को राजकीय मेला घोषित करने और नंदानगर चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने की भी घोषणा की। अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि पारंपरिक मेले हमें हमारी संस्कृति और जड़ों से जोड़ते हैं, और हमारी सरकार इन मेलों को संरक्षित करते हुए नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
सीएम ने बताया कि वर्तमान सरकार धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी भर्ती परीक्षाओं पर काम कर रही है। नकल विरोधी कानून के जरिए नकल पर प्रभावी रोक लगाने के साथ ही सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में नकल करने वाले 100 से अधिक दोषियों को जेल भेजा है। सीएम धामी ने बताया कि सरकार की प्रयासों का परिणाम यह है कि अब तक 16,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सतत विकास तेजी से हो रहा है, जिससे उत्तराखंड देश में सतत विकास में पहले स्थान पर है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बदरीनाथ और केदारनाथ के विकास कार्य भी चल रहे हैं।