Uttarakhand News: दंतेवाड़ा में चम्पावत के CRPF जवान ने AK-47 से खुद को गोली मारी

छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देनी वाली खबर सामने आई है यहाँ तैनात उत्तराखंड के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Bipin Chandra Bisari: CRPF Soldier from Champawat Commits Suicide in Chhattisgarh
Image: CRPF Soldier from Champawat Commits Suicide in Chhattisgarh

चम्पावत: उत्तराखंड के लिए ये दुखद खबर है, दंतेवाड़ा में चम्पावत जिले के पाटी निवासी सीआरपीएफ जवान विपिन चंद्र ने एके-47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विपिन चंद्र सीआरपीएफ की 195 बटालियन में तैनात थे।

CRPF Soldier Bipin Chandra Bisari Commits Suicide in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है। सोमवार को उत्तराखंड के चम्पावत जिले के पाटी निवासी सीआरपीएफ जवान विपिन चंद्र ने खुद को एके-47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विपिन चंद्र बिसारी गांव के निवासी थे और सीआरपीएफ 195 बटालियन के मुख्यालय बारसूर में तैनात थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उन्होंने बैरक में जाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान वहां पहुंचे और देखा कि हेड कॉस्टेबल खून से लथपथ पड़ा था।

आत्महत्या के कारणों पर चल रही है जांच

घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई और घायल जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है। इस दुखद घटना की सूचना जवान के परिजनों को दे दी गई है। जवान के माता-पिता और बच्चे खटीमा में रहते हैं और उनका पार्थिव शरीर छत्तीसगढ़ से खटीमा लाया जा रहा है।