उत्तराखंड में मंगलवार रात, दो अलग अलग कारों में सवार दस लोग, दो लड़कियों को परेशान करते रहे। उत्तराखंड में कानून व्यवस्था के हाल पूरी दुनिया को दिखाता ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: 2 Girls somehow managed to escape from 10 People video viral
हल्द्वानी: मंगलवार रात जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूरे देश से महिला सुरक्षा की अपील कर रहीं थीं, उत्तराखंड में हल्द्वानी के सेक्रेड हार्ट स्कूल के आसपास, दो महिलाओं को 10 कार सवार लोग सरेआम छेड़ते रहे, उनका पीछा करता रहे और अपमानजनक बातें कहते रहे।
Girls somehow escape from 10 People in 2 Cars, Video Viral
उत्तराखंड में कानून व्यवस्था के हाल पूरी दुनिया को दिखाते इस शर्मनाक वीडियो में, हल्द्वानी की मुखानी रोड पर दो कारों में नशे में धुत कई लोग सवार हैं। ये महिलाओं को रोकने, छेड़ने और डराने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि जिस वाहन में महिलाएं यात्रा कर रही थीं, उसे सामने एक काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो आकर, महिलाओं की गाड़ी को धीमा करने के लिए मजबूर करती है। इस बीच, दाईं ओर से आ रही एक दूसरी कार, हुंडई Nios i20 के सामने के दरवाजे पर दो पुरुष बैठे हैं। खुलेआम ये लोग महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करते हैं। पहले आप ये विडियो देखिये....
फिल्म देखकर वापस आ रही थीं..
दोनों लड़कियों में से एक ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। महिला ने बताया कि "आज रात, मैं अपनी महिला मित्र के साथ फिल्म देखकर वापस आ रही थी और अचानक लगभग 10 पुरुषों से भरी दो कारों ने हमारा रास्ता रोकने की कोशिश की। ये घटना हल्द्वानी के सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास मुखानी रोड पर हुई है" उन्होंने बताया कि वे कैसे बच निकलीं, उन्होंने बताया, "दूसरी बार जब बदमाशों ने कार के सभी दरवाजे खोलकर हमें पूरी तरह से रोक दिया, लेकिन सौभाग्य से स्कूटी सवार एक व्यक्ति सामने आया और उसने उन्हें पार करने की कोशिश की, जिससे हमें भागने का मौका मिल गया। हम किसी तरह वहां से भागने में सफल रहे, लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद उन्होंने फिर से ऐसा करने की कोशिश की।"
बेटियों का नहीं, कानून का अपमान... मित्र पुलिस पर सवाल
ये अपमान इन दो बेटियों का नहीं बल्कि हल्द्वानी नैनीताल पुलिस का है। आये दिन आ रहीं इस तरह की ख़बरें कुछ सवाल खड़े करती हैं... क्या इसी तरह से शहर में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा रही है? शहर में गुंडागर्दी का ये आलम क्यों है कि पुलिस के अस्तित्व और मौजूदगी पर शक होने लगा है?
परेशान करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार दोपहर को पोस्ट किए जाने के बाद, पुलिस ने मामले के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की और बताया गया कि कार में सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
-
दोनों गाड़ियां जब्त, 10 लोग गिरफ्तार
Image: vehicles seized 10 people arrested
दोनों कारों को जब्त कर पुलिस ने ये तो बताया कि कारों में सवार युवकों को "कम से कम समय में" गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन ये नहीं बताया कि इन लोगों के मनसूबे क्या थे। पुलिस इस समय ये भी बताने की स्थिति में नहीं है कि आखिर "पुलिस और कानून व्यवस्था का सम्मान और डर दोनों उत्तराखंड से कहाँ चले गए हैं"। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये घटना उस समय हो रही थी, जिस समय भारतवर्ष की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूरे देश से महिला सुरक्षा की अपील कर रहीं थीं। उत्तराखंड पुलिस से राज्य समीक्षा की भी ये अपील है कि ये महिलाओं की नहीं बल्कि आपकी इज्जत के साथ खिलवाड़ है, अपना मजाक मत बनने दीजिये।