Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: UKSSSC द्वारा विभागों को प्रस्ताव वापस किए जाने की मुख्य वजह यह है कि आंदोलनकारियों के आरक्षण को लेकर निर्धारण पुन: समीक्षा की आवश्यकता है। कई विभागों के प्रस्ताव में आवश्यक सुधार किए जाने की जरूरत है और इन्हें ठीक करने के बाद आयोग नई विज्ञप्तियां निकलेगा।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग के 5000 रिक्त पदों की भर्ती के प्रस्ताव विभिन्न विभागों को वापस कर दिए हैं। आयोग ने इन प्रस्तावों में आवश्यक सुधार करने की दिशा में निर्देश दिए हैं। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के अनुसार विभिन्न विभागों से प्राप्त इन प्रस्तावों को लौटाने का मुख्य कारण यह है कि आरक्षण के निर्धारण की पुनरावृत्ति की आवश्यकता है। कई प्रस्तावों में कमियां पाई गई हैं जिन्हें सुधारने के बाद ही आयोग नई विज्ञप्तियां जारी करेगा।