उत्तराखंड में आगामी 4 महीनों के भीतर हजारों पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए आयोग ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Recruitments on 3000 government jobs in Uttarakhand
देहरादून: पुलिस विभाग, वन विभाग और सिंचाई विभाग में 3000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए आयोग ने इन तीनों विभागों के अधिकारियों को बुलावा भेजकर भर्ती से जुड़ी जानकारी को स्पष्ट करने के लिए बैठक बुलाई है।
Recruitments on three thousand government jobs in Uttarakhand
वर्ष 2024 के आखिरी चार महीने उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खास महत्व रखने वाले हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस दौरान हजारों रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करने की योजना बनाई है। विभिन्न विभागों से आयोग को कई पदों के लिए अधियाचन प्राप्त हुए हैं, लेकिन वर्तमान में आयोग का ध्यान विशेष रूप से उन तीन विभागों पर है, जहां बड़ी संख्या में रिक्तियां भरी जानी हैं। राज्य के वन, सिंचाई और पुलिस विभागों में हजारों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन में कुछ अस्पष्ट बिंदुओं के चलते आयोग ने इन विभागों के अधिकारियों से जानकारी मांगी है। स्थिति को स्पष्ट करने के लिए आयोग ने इन तीनों विभागों के अधिकारियों को बुलावा भेजा है।
विभिन्न पदों पर नवंबर-दिसंबर तक होगी लिखित परीक्षा
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय में 2 सितंबर को तीनों विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस विभाग में 2000 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती, वन विभाग में 600 पदों पर वन आरक्षी की भर्ती और सिंचाई विभाग में 500 पदों पर स्केलर और अन्य पदों के लिए भर्तियां की जानी हैं। आयोग की योजना है कि सितंबर में इन भर्तियों के लिए विज्ञप्तियां जारी कर दी जाएं और नवंबर-दिसंबर तक विभिन्न पदों पर लिखित परीक्षा भी आयोजित कर ली जाए।