Uttarakhand News: आसमान से बरसा कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 30 बकरियों की मौत

उत्तराखंड में बीती रात बरसी आसमानी आफत ने 30 बेजुबानों की जान ले ली।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Heavy Lightning in Uttarkashi: Goats Died Due To Heavy Lightning in Uttarkashi
Image: Goats Died Due To Heavy Lightning in Uttarkashi

उत्तरकाशी: नुराणू के जंगलों में आकाशीय बिजली के चलते 30 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना उस समय घटी जब बकरियां चर रही थीं।

Goats Died Due To Heavy Lightning in Uttarkashi

जनपद उत्तरकाशी में तहसील मोरी के सालटा क्षेत्र में दो सितंबर की रात आकाशीय बिजली गिरने से 30 बकरियों की मौत हो गई। स्थानीय निवासी सुभाष रावत ने प्रशासन को सूचित किया कि जब बकरियां नूराजू के जंगल में चर रही थीं तब यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई, तहसीलदार मोरी ने जिला अधिकारी को पत्र भेजकर पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर पोस्टमार्टम और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश देने का अनुरोध किया है।