Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: 15 सितंबर से देहरादून में ‘उत्तराखंड प्रीमियर लीग’ का आगाज होने जा रहा है। ओपनिंग सेरेमनी में पंजाबी सिंगर हार्डी संधू अपनी परफॉर्मेंस से कार्यक्रम की रौनक बढ़ाएंगे।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। वे रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमियर लीग का फ्री में मजा उठा सकते हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) 15 सितंबर से इस लीग का आयोजन करने जा रहा है। इसकी ओपनिंग सेरिमनी पर पंजाबी सिंगर और पूर्व क्रिकेटर हार्डी संधू परफॉर्मेंस देंगे। राजपुर रोड स्थित एक होटल में सीएयू के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।
डॉ. गिरीश गोयल और सचिव महिम वर्मा ने बताया कि यूपीएल का दूसरा संस्करण आईपीएल की तर्ज पर भव्य होगा। लीग में महिला और पुरुष टीमों के कुल 16 मुकाबले होंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों मानसी नेगी, एकता बिष्ट, आईपीएल खिलाड़ी आकाश मधवाल और रणजी खिलाड़ी राजन कुमार जैसे सितारे शामिल होंगे। प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें नैनीताल, देहरादून वॉरियर्स और पिथौरागढ़ हरिकेन जैसी टीमें शामिल हैं। पुरुष वर्ग की विजेता टीम को 25 लाख रुपये और महिला विजेता को 10 लाख रुपये ईनाम में मिलेंगे। दर्शक ऑनलाइन जियो सिनेमा पर भी मैच देख सकते हैं। देहरादून राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दौरान एंट्री फ्री रहेगी।