Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में एएनएम के 391 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। 18 सितंबर से अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन शुरू किया जाएगा।
उत्तराखंड सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सक्रिय है और इस सिलसिले में खाली पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 391 एएनएम (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) की भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की तारीखें घोषित कर दी हैं। 18 सितंबर से 30 सितंबर तक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी और इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के परिणाम मेरिट के आधार पर घोषित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने का प्रयास जारी है। 18 सितंबर 2024 से शुरू होने वाले डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के दौरान अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ दो-दो स्वप्रमाणित फोटो कॉपी प्रस्तुत करनी होगी। चयनित एएनएम कर्मियों को विभिन्न जिलों के अस्पतालों में तैनात किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और गर्भवती महिलाओं और जच्चा-बच्चा के टीकाकरण में तेजी आएगी।