Uttarakhand News: सांसद अजय भट्ट का बड़ा बयान, पंतनगर में बनेगा उत्तराखंड का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार राज्य के सबसे बड़े हवाई अड्डे के रूप में उभरेगा।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Biggest Airport of Uttarakhand: The Biggest Airport of Uttarakhand to buit in Pantnagar Ajay Bhatt
Image: The Biggest Airport of Uttarakhand to buit in Pantnagar Ajay Bhatt

रुद्रपुर: पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार न केवल पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देगा बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा। यहाँ से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के अलावा कारगो और घरेलू उड़ानें भी संचालित होंगी।

The Biggest Airport of Uttarakhand to buit in Pantnagar: Ajay Bhatt

पंतनगर विश्वविद्यालय के एनेक्सी सभागार में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद अजय भट्ट ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद यह उत्तराखंड का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा। उन्होंने कहा कि इस विस्तार से न केवल पर्यटन गतिविधियों को नया बढ़ावा मिलेगा बल्कि प्रदेश की समग्र अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। विस्तार के बाद पंतनगर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, साथ ही कारगो और घरेलू उड़ानें भी संचालित होंगी।

524 एकड़ भूमि एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंपी

बैठक में जिलाधिकारी उदयराज सिंह और एसडीएम मनीष बिष्ट ने विस्तार के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। बताया गया कि एयरपोर्ट के लिए 524 एकड़ भूमि एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दी गई है, जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है और 103 एकड़ भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भी दी गई है। जिससे एयरपोर्ट विस्तारीकरण में NH के आने से उसका डायवर्जन किया जा सके। इसके अलावा एयरपोर्ट डायरेक्टर मोनिका डेम्बला ने कहा कि विस्तारीकरण की डीपीआर बनाने के लिए धनराशि प्राप्त हो चुकी है और कंसल्टेंट एजेंसी भी नियुक्त कर ली गई है। अब एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर (टर्मिनल, रनवे, पार्किंग आदि) की योजना बनाई जा रही है। सांसद भट्ट ने जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बैठक में विधायक शिव अरोड़ा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।