पहाड़ के इन 4 शहरों से देहरादून डायरेक्ट फ्लाइट, अनिल बलूनी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से उठाई मांग

गढ़वाल के हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से बातचीत की। उन्होंने विशेष रूप से देहरादून से गढ़वाल के प्रमुख शहरों के बीच हवाई सेवाओं के शुरुवात का आग्रह किया।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Dehradun Air Service: Garhwal Major Cities Will Connected With Dehradun Air Service
Image: Garhwal Major Cities Will Connected With Dehradun Air Service

देहरादून: सांसद अनिल बलूनी ने चमोली जिले के गौचर हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण में आ रही बाधाओं को दूर करने का भी आग्रह किया। बलूनी की इस पहल से क्षेत्रीय हवाई नेटवर्क में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Garhwal Major Cities Will Soon Be Connected With Dehradun Air Service

गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के प्रमुख नगरों को जल्द ही देहरादून से हवाई सेवाओं से जोड़ने की योजना बन रही है। गढ़वाल सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने इस विषय को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के सामने रखा। केंद्रीय मंत्री ने इस पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बलूनी ने अपनी मुलाकात में चमोली जिले के गौचर हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण में आ रही अड़चनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इन समस्याओं को शीघ्र सुलझाया जाए ताकि क्षेत्रीय हवाई यातायात में सुधार हो सके।

गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के ये शहर जुड़ेंगे हवाई सेवा से

सांसद बलूनी ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की जटिल भौगोलिक स्थिति को केंद्रीय मंत्री के सामने रखा। उन्होंने कहा कई गढ़वाल के कई इलाके दुर्गम हैं और प्राकृतिक आपदाओं के कारण सड़क मार्ग अक्सर प्रभावित होते हैं। बलूनी ने हवाई संपर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया और हेली सेवा के लिए उड़ान योजना में गढ़वाल के प्रमुख शहरों को शामिल करने का आग्रह किया। सांसद बलूनी ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि उड़ान योजना के अंतर्गत गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के प्रमुख शहरों जैसे रामनगर, लैंसडौन, पौड़ी और गोपेश्वर को देहरादून से हेली सेवा के माध्यम से जोड़ा जाए। यह कदम क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बेहतर बनाने और दुर्गम इलाकों की समस्याओं को हल करने में मददगार साबित हो सकता है।